Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब न्यूजीलैंड का सीमित ओवरों में सफाया करने उतरेगी लंका, कप्तान बने असलंका

असलंका करेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और T20I मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब न्यूजीलैंड का सीमित ओवरों में सफाया करने उतरेगी लंका, कप्तान बने असलंका

WD Sports Desk

, बुधवार, 6 नवंबर 2024 (14:11 IST)
SLvsNZ चरिथ असलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की कप्तानी करेंगे।

श्रीलंका ने हाल ही में भारत और वेस्टइंंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों काे भी दोनों प्रारूपों के लिए टीम में जगह दी है। 9 और 10 नवंबर को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं 13, 17 और 19 नवंबर को एकदिवसीय मैच होंगे। पहले तीन मैच रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तथा अंतिम दो एकदिवसीय मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका की एकदिवसीय टीम:- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाणा, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मोहम्मद शिराज।
श्रीलंका की टी-20 टीम:- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और असिथा फर्नांडो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेन स्टोक्स इस बार भी नहीं खेलेंगे IPL, पिछली बार चेन्नई को लगाया था 16 करोड़ का चूना