Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आई यह आईपीएल टीम

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आई यह आईपीएल टीम
चेन्नई , मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (22:20 IST)
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भारत और बड़ौदा के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन के उपचार के लिए तीन लाख रुपए दिए हैं। मार्टिन्स को वडोदरा के अस्पताल में जीवनदायिनी प्रणाली पर रखा गया है।
 
भारत की ओर से 1999 से 2001 के बीच 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 46 साल के मार्टिन दिसंबर में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके फेफड़ों और यकृत में चोट लगी थी।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने मार्टिन के उपचार के लिए तीन लाख रुपए दिए हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए हमने बड़ौदा क्रिकेट संघ के अधिकारियों से संपर्क किया। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन