Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेतेश्वर पुजारा हुए बीमार

हमें फॉलो करें चेतेश्वर पुजारा हुए बीमार
कोलकाता , शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (20:33 IST)
कोलकाता। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फ्लू हो गया है और उन्होंने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया। टीम के सूत्रों के अनुसार हालांकि कुछ भी गंभीर नहीं है और वह भारत की दूसरी पारी में तीसरे स्थान पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
टीम सूत्र ने कहा कि पुजारा को फ्लू हो गया है और एहतियात के तौर पर उसे आराम दिया गया। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है और वह ठीक है। पुजारा ने भारत की पहली पारी में सर्वाधिक 87 रन बनाए थे। पुजारा के क्षेत्ररक्षण नहीं करने से गौतम गंभीर और उमेश यादव दोनों को आज न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अलग-अलग समय क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीसीए ने दी लोढा समिति की सिफारिशों के प्रस्ताव को मंजूरी