Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेल के रिकॉर्ड पर होल्डर ने कहा, हमारे में से कुछ इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते

Advertiesment
Chris Gayle
पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को उम्मीद है कि 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जो उनका 300वां एकदिवसीय मैच है। गेल इसके साथ ही सबसे अधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर बने।
 
क्वीन्स पार्क ओवल में दूसरे वनडे में उतरते हुए उन्होंने महान बल्लेबाज ब्रॉयन लारा को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1990 और 2007 के बीच 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। होल्डर ने कहा कि 300 मैच काफी अधिक मैच होते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में मौजूद कुछ खिलाड़ी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। उम्मीद करते हैं कि वे हमें अच्छी शुरुआत दिलाएंगे।
 
गेल को बारिश के कारण रद्द हुए पहले मैच में जूझना पड़ा था और वे 31 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाने के बाद पैवेलियन लौट गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi