Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...तो जेल जा सकते हैं क्रिकेटर बेन स्‍टोक्‍स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cricket News
लंदन , गुरुवार, 16 जून 2016 (23:19 IST)
लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स यदि अगले छह महीने के दौरान दोबारा से गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। अदालत ने क्रिकेटर को यह निर्देश दिए हैं।
          
25 वर्षीय स्टोक्स को चार बार तय सीमा से तेज गाड़ी चलाने के मामले में पहले भी चार बार पकड़ा जा चुका है। इसके लिए उन्हें गाड़ी चलाने से बैन कर दिया गया था। भारत की मेजबानी में हुए ट्वंटी 20 विश्वकप फाइनल के दौरान वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट से लगातार चार छक्के खाने वाले स्टोक्स को अदालत ने इस मामले में दोषी पाया है।
          
स्टोक्स फिलहाल घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इंग्लिश खिलाड़ी को गत वर्ष 26 अगस्त के तेज गाड़ी चलाने के एक मामले में आरोपी पाया गया है। इसके अलावा अन्य दो मामले भी उनके खिलाफ लंबित थे। लेकिन स्टोक्स के इनमें स्वयं ही आरोप स्वीकार करने के बाद हटा लिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छठे स्थान पर पहुंचीं साइना, 11वें पर श्रीकांत