Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एलेन बार्डर की बराबरी पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cricket News
हरारे , बुधवार, 15 जून 2016 (23:36 IST)
हरारे। भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने के मामले में श्रीलंका के विश्वकप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को पीछे छोड़ दिया है और अपनी कप्तानी में सर्वाधिक वनडे जीतने के मामले में वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर की बराबरी पर संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
                 
धोनी का बुधवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे उनकी कप्तानी में 194वां मैच था। रणतुंगा ने श्रीलंका की 193 मैचों में कप्तानी की थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 10 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली।
        
धोनी की अपनी कप्तानी में यह 107वीं जीत है और वह दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। बार्डर ने 178 मैचों में 107 मैच जीते थे। वनडे में अपनी कप्तानी में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने 230 मैचों में 165 मैच जीते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ओलंपिक में होंगी शामिल!