Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका के तेज गेंदबाज इरांगा अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cricket News
कोलंबो , रविवार, 19 जून 2016 (18:03 IST)
कोलंबो। तेज गेंदबाज शमिंदा इरांगा को इंग्लैंड में दिल की बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों ने रविवार को यहां इसकी जानकारी दी। 
इरांगा को नाटिघंम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से 2 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी अनुपस्थिति श्रीलंका के लिए करारा झटका है जिसे टेस्ट श्रृंखला के दौरान धम्मिका प्रसाद और दुशमंथा चामीरा की सेवाओं की काफी कमी महसूस हुई थी।
 
इरांगा को चेस्टर ली स्ट्रीट में दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया गया था। उन्हें शनिवार को लोगाबोरो विश्वविद्यालय में गेंदबाजी परीक्षण से गुजरना था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेट समस्याओं को हल करने में समय लगेगा : मुदस्सर