Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोहली का दोहरा शतक, अश्विन ने भी जमाया सैकड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cricket News
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (21:06 IST)
एंटीगा। कप्तान विराट कोहली (200) के करियर के पहले दोहरे शतक और रविचंद्रन अश्विन (113) के उम्दा शतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 8 विकेट पर 566 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम का 1 विकेट 31 के स्कोर पर झटक लिया।

 
विराट ने अपने नाबाद 143 रन के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। यह जहां उनके करियर का पहला दोहरा शतक है, वहीं विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1990 में ऑकलैंड में 192 रनों की पारी खेली थी। विराट का इससे पहले व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 169 रन था।
 
विराट ने अपनी धैर्यपूर्ण पारी में 283 गेंदों का सामना किया और 24 चौके उड़ाए। उन्होंने 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन के साथ बेहतरीन 168 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने अपनी संयमित पारी में विराट का बखूबी साथ निभाते हुए 253 गेंदों में 12 चौकों के दम पर अपना शतक जमाया।
webdunia

 
 
विराट ने अपने नाबाद 143 रन के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। यह जहां उनके करियर का पहला दोहरा शतक है, वहीं विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1990 में ऑकलैंड में 192 रनों की पारी खेली थी। विराट का इससे पहले व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 169 रन था।
 
विराट ने अपनी धैर्यपूर्ण पारी में 283 गेंदों का सामना किया और 24 चौके उड़ाए। उन्होंने 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन के साथ बेहतरीन 168 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने अपनी संयमित पारी में विराट का बखूबी साथ निभाते हुए 253 गेंदों में 12 चौकों के दम पर अपना शतक जमाया।
 
टीम इंडिया ने 566 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी और दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का 1 विकेट 16 ओवर में 31 के स्कोर पर झटक लिया। ओपनर राजेन्द्र चंद्रिका को 16 के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। उन्हें विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा ने लपका। क्रेग ब्रैथवेट (नाबाद 11) और देवेन्द्र बिशू (0) पर टिके हुए हैं।
 
भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में भारत का यह दूसरा सबसे बड़ा योग है। इससे पहले 2006 में ग्रास आइलेट में भारत ने 8 विकेट पर 588 रनों पर पारी घोषित की थी। मेजबान टीम वेस्टइंडीज पहली पारी की तुलना में अभी भी मेहमान टीम से 535 रन पीछे है। उसे पहले फॉलोआन बचाने के लिए खेलना होगा।
 
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली (200) ने जहां अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और कई कीर्तिमान स्थापित किए, वहीं हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों की पारी खेली और अपने करियर का तीसरा शतक लगाया।
 
इसके अलावा अमित मिश्रा ने शानदार अर्द्धशतक जमाते हुए 68 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। विकेटकीपर साहा ने 40 और शमी ने नाबाद 17 रन जुटाए। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रेथवेट और देवेन्द्र बिशू ने 3-3 सफलता हासिल की जबकि शेनॉन गेब्रिएल ने 2 विकेट झटके।
 
इससे पहले भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 302 रन से की। विराट 143 और रविचंद्रन अश्विन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय कप्तान ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए। अपने इस शतक के साथ विराट ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिया।
 
विराट भारत के लिए 12 टेस्ट शतक पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। वे सहवाग की 77 पारियों में 12 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली ने 72 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर ली। 
 
भारत ने पहले दिन 7वें ही ओवर में 14 रन के स्कोर पर मुरली विजय (7) का विकेट खो दिया था लेकिन इसके बाद शिखर (नाबाद 46) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 14) ने धैर्य के साथ खेलते हुए दूसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 20.4 ओवर में 58 रन जोड़ डाले। पुजारा 16 रन बनाकर बिशू का शिकार बने। शिखर 84 रन बनाकर टीम के 179 रन के स्कोर पर आउट हुए।
 
चौथे बल्लेबाज के रूप में मैदान में अजिंक्य रहाणे ने 22 रन बनाए। उन्हें बिशू ने आउट किया। विराट ने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 105, अजिंक्य रहाणे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और 5वें विकेट के लिए रविचन्द्रन अश्विन के साथ 168 रन जोड़े। विराट को लंच के बाद शैनन गैब्रिएल ने बोल्ड कर दिया।
 
विराट का विकेट गिरने के बाद अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (40) के साथ 71 रनों की उपयोगी साझेदारी की। साहा ने 88 गेंदों का सामना कर 1 चौका और 1 छक्का लगाया। भारत ने चायकाल तक 6 विकेट पर 512 रन बनाए थे और उस समय तक अश्विन अपना शतक पूरा कर चुके थे। अमित मिश्रा 23 रन बनाकर शतकवीर का साथ दे रहे थे।
 
चायकाल के बाद भी यह साझेदारी जारी रही और दोनों ने 7वें विकेट के लिए 51 रन जोड़े। अश्विन 253 गेंदों पर 12 के लगाने के बाद 526 के कुल योग पर आउट हुए। मिश्रा का विकेट 566 के कुल योग पर गिरा।
 
मिश्रा ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए चौथा अर्द्धशतक पूरा किया। अंतिम समय पर मिश्रा और समी ने काफी तेजी से रन बटोरे। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 40 रन बटोरे। मिश्रा ने 68 गेंदों पर 6 चौके लगाए जबकि शमी ने 9 गेंदों पर 2 छक्के उड़ाए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अश्विन-रैना पर भी चढ़ा रजनीकांत की कबाली का रंग