Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की भविष्यवाणी

हमें फॉलो करें भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की भविष्यवाणी
, शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (23:43 IST)
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भी बारिश का खलल पड़ सकता है। 
 
स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को यह भविष्यवाणी की। खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण शनिवार को पहले दिन भी 58 ओवर का ही खेल हो पाया जिससे भारत ने 3 विकेट पर 224 रन बनाए। 
 
रांची में भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘रांची में कुछ जगहों पर आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सोमवार के बाद से ऐसा होने की संभावना कम है।’ 
 
लगभग पूरे दिन आज बादल छाए रहे और सूरज आंख मिचौली खेलता रहा। रोहित शर्मा ने दूसरे सत्र में 45वें ओवर में डेन पीट पर छक्के के साथ जब अपना छठा शतक पूरा किया तो कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। 
 
मौसम विभाग ने इसके लिए मध्य प्रदेश के पूर्वी-मध्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और उसकी नजरें तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप पर टिकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PKL 2019 : रोमांचक फाइनल में दिल्ली का दिल तोड़कर बंगाल बना नया चैंपियन