Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल क्रिकेट टीम के कोच बने डेव व्हाटमोर

Advertiesment
Dave Whommore
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच डेव व्हाटमोर को केरल की घरेलू क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। उन्होंने छह महीने के लिए यह करार किया है। व्हाटमोर सीनियर टीम की कोचिंग के अलावा केसीए की जूनियर क्रिकेट टीम के साथ भी मिलकर काम करेंगे। 
          
कोच्चि में गत सप्ताह केरल क्रिकेट संघ ने व्हाटमोर के साथ यह करार किया। वे सितंबर के मध्य में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे और 2017-18 के घरेलू सत्र में टीम के लिए कोचिंग करेंगे। व्हाटमोर सीनियर टीम की कोचिंग के अलावा केसीए की जूनियर क्रिकेट टीम के साथ भी मिलकर काम करेंगे और अंडर-23 टीम के कोचों की मदद करेंगे।
             
व्हाटमोर ने कहा, हमारे लिए जरूरी है कि हम एक ऐसी प्रणाली स्थापित करें, जो राज्य में खेलों की स्थिति मजबूत करने के लिए जरूरी होगी। मैं अपनी कोचिंग की भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। हमारे लिए जरूरी है कि हम परिणाम भी हासिल करें। इसमें समय लगेगा, लेकिन मैं केरल टीम के साथ अगले छह महीने तक बतौर कोच जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं।
                  
व्हाटमोर का जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम के साथ बतौर कोचिंग कार्यकाल मई 2016 में ही समाप्त हुआ है और वे फिलहाल भारत में ही रह रहे हैं। वे चेन्नई स्थित श्रीरामचंद्रन विश्वविद्यालय में तीन वर्ष के लिए क्रिकेट सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। 
       
व्हाटमोर इससे पहले चार अंतरराष्ट्रीय टीमों के कोच रह चुके हैं और हाल में उनका कार्यकाल जिम्बाब्वे के साथ समाप्त हुआ है। वे श्रीलंका, बांग्‍लादेश, बांग्‍लादेश और पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। वहीं भारत में व्हाटमोर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और अंडर-19 टीम तथा आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच रह चुके हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जडेजा की वापसी से बढ़ा गुजरात का मनोबल