Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेविड वॉर्नर के खेलने को लेकर संशय बरकरार

Advertiesment
David Warner
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के कुछ ही मैचों में खेलने की संभावना है। वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडाइस की अपनी एक बेटी इवी है।

ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ के अनुसार वॉर्नर भारत के खिलाफ वाका में 12 जनवरी को होने वाले पहले वन-डे मैच से पूर्व पर्थ के लिए रवाना हो रहे हैं।
 
अभी यह कहा जा सकता है कि वॉर्नर उस मैच में और 15 मार्च को ब्रिस्बेन में होने वाले मैच में खेलेंगे। इसके बाद संभावना है कि वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi