Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेविड वार्नर ने की ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर क्रिकेट में वापसी

Advertiesment
David Warner
डार्विन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर ने गेंद छेड़छाड़ के निलंबन के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला क्रिकेट मैच खेलते हुए डार्विन सीमित ओवरों की स्ट्राइक लीग के एक दिवसीय मैच में 36 रन बनाए।


वार्नर इस 50 ओवर के मैच में सिटी साइक्लोन्स की ओर से खेल रहे थे, यह मैच मरारा क्रिकेट मैदान में नार्दर्न टाइड के खिलाफ था। वहीं गेंद छेड़छाड़ घटना में ही निलंबित हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट भी इसी टूर्नामेंट में सटे हुए मैदान में खेले।

मार्च में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान वार्नर और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 12 महीने के लिए जबकि बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था। यह निलंबन अंतरराष्ट्रीय मैचों और ऑस्ट्रेलिया के मुख्य घरेलू टूर्नामेंट पर लागू है लेकिन ये तीनों स्वतंत्र लीग जैसे स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं। वार्नर और स्मिथ हाल में कनाडा में टी-20 टूर्नामेंट में खेले थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी जारी रखेंगे लय : बेयरस्टो




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi