Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद डेविड वार्नर की पत्नी का गर्भपात

हमें फॉलो करें गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद डेविड वार्नर की पत्नी का गर्भपात
, गुरुवार, 24 मई 2018 (11:40 IST)
सिडनी। गेंद से छेड़खानी विवाद का कलंक झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उनका गर्भपात हो गया था। गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। 


कैंडिस वार्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। उन्‍होंने इसके लिए तनाव और घर के लिए लंबी उड़ान को दोषी ठहराया। उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका से कहा, मैंने डेव को बाथरूम में बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है। हमें पता चल गया कि हमारा बच्चा नहीं रहा। हम एक-दूसरे को पकड़कर खूब रोए।

उन्‍होंने कहा, इससे हमारा दिल टूट गया था। गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा। वार्नर के दो बच्चे आइवी माए और इंडी राए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली ने पूरा किया खेलमंत्री का 'फिटनेस चैलेंज', अब मोदी और अनुष्का को दी चुनौती