Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली कैपिटल्स ने मुनाफ पटेल को IPL 2025 के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Capitals IPL 2025

WD Sports Desk

, गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (17:45 IST)
Delhi Capitals IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (Munaf Patel) को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।
 
मुनाफ (41 वर्ष) मुख्य कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ काम करेंगे।
 
2018 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मुनाफ अपने करियर में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह जेम्स होप्स की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2024 के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी।
 
मुनाफ ने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 86 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 125 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।

वह 2011 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने दो बार राजस्थान रॉयल्स (2008) और मुंबई इंडियंस (2013) के साथ आईपीएल भी जीता।
 
दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सत्र के लिए चार खिलाड़ियों अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शमी की जोरदार वापसी से बंगाल ने बनाई मध्य प्रदेश पर बढ़त