Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैट्रिक फरहार्ट बने 3 वर्षों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य फिजियो

Advertiesment
Delhi Capitals
नई दिल्ली। पैट्रिक फरहार्ट को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य फिजियो नियुक्त किया गया है, जो 3 वर्षों के लिए ट्वंटी-20 टीम के साथ रहेंगे।
 
फरहार्ट भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य फिजियो हैं और गत माह संपन्न हुए आईसीसी विश्व कप में भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मैं इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दोबारा काम करके बहुत खुश हूं।
 
दिल्ली की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं और यही कारण रहा कि उसने 2019 में तीसरा स्थान हासिल किया। यह टीम निश्चित ही सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इस टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ आगामी सत्रों में मैं काम करके खुश हूं।
 
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी धीरज मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स से पैट्रिक का जुड़ना सम्मान की बात है। टीम के खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनकी मौजूदगी से सभी को फायदा होगा।

ऑस्ट्रेलियाई पैट्रिक वर्ष 2015 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं जबकि आईपीएल में वे किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विलारियल सीएफ ने भारत को फुटबॉल कोटिफ कप में 2-0 से हराया