Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी और रोहित IPL के सर्वकालिक महान कप्तान चुने गए

हमें फॉलो करें धोनी और रोहित IPL के सर्वकालिक महान कप्तान चुने गए
, शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (22:31 IST)
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया।
 
 इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे। 
 
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैंपियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैंपियन बनाया। 
 
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। 
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया। कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाए हैं।कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल के क्रिकेटर अब लक्ष्मण से ऑनलाइन सत्र के जरिए गलतियां सुधारेंगे