Publish Date: Sat, 18 Apr 2020 (15:18 IST)
Updated Date: Sat, 18 Apr 2020 (15:21 IST)
मुंबई। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। पीटरसन ने कहा कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना असंभव है।
उन्होंने कहा, 'अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उस पर सवाल उठाना काफी कठिन है।
उनसे इतनी अपेक्षाएं रही है और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।'
भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 चैंपियन ट्रॉफी भी जीती थी। (भाषा)