Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी : टेस्ट क्रिकेट के सफलतम कप्तान

हमें फॉलो करें धोनी : टेस्ट क्रिकेट के सफलतम कप्तान
, मंगलवार, 30 दिसंबर 2014 (15:13 IST)
वेबदुनिया डेस्क 
महेंद्र सिंह धोनी ने सन् 2005 में टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण श्रीलंका के विरुद्ध किया था। शुरू से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। उन्होंने अपने करियर के 90वां टेस्ट खेलने के साथ ही संन्यास की घोषणा कर दी।
 
धोनी ने 90 टेस्ट मैचों मे 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। धोनी ने अपने करियर के दौरान 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और टेस्ट जीतने के लिहाज़ से भारत के सफलतम कप्तान बने। 
 
धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की व 18 टेस्ट मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने भारतीय टीम को कई बार अपनी कप्तानी में टेस्ट नंबर वन टीम बनाया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक व 33 अर्धशतक जमाए। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 224 रहा।
 
यह थोड़ा अजीब है कि आंकड़ों में धोनी टेस्ट क्रिकेट में सफलतम कप्तान हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर अक्सर सवाल उठाए गए। हालांकि बतौर बल्लेबाज़ वे टेस्ट क्रिकेट में इतने सफल नहीं रहे जितने कि वे अन्य फॉर्मेट में हैं, लेकिन यह भी सच है कि टीम इंडिया टेस्ट में नंबर 1 भी धोनी की कप्तानी में ही बनी।  


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi