Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

INDvsENG 4th T20 : इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया

हमें फॉलो करें INDvsENG 4th T20 : इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया
, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (12:37 IST)
मेलबर्न। नताली स्किवेर के शानदार अर्द्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने त्रिकोणीय सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 4 विकेट से हरा दिया। 
 
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर भारत ने 6 विकेट पर 123 रन बनाए। इंग्लैंड ने 7 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। स्किवेर ने 38 गेंद में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाए। 
 
इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 40 गेंद में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। जेमिमा रौद्रिगेज ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत ने सिर्फ 14 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आन्या श्रुबसोले ने 3 और कैथरीन ब्रंट ने 2 विकेट लिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IND vs NZ Cricket Match : शिवम दुबे के समर्थन में उतरे युवराज सिंह जानिए क्यों?