Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तीसरा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर इंग्लैंड टीम से जुड़ा

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जेमी ओवरटन को टीम में किया शामिल

Advertiesment
England
ENGvsIND इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांयें हाथ के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण टीम से बाहर होने पर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया है।चयनकर्ताओं ने आज भारत के खिलाफ 20 जून से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए जेमी ओवरटन को टीम में जगह दी है। दोनों टीमों के बीच कुल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 20-24 जून को हेडिंग्ले में, दूसरा दो से छह जुलाई को एजबेस्टन, तीसरा 10-14 जुलाई को लॉर्ड्स में, चौथा 23-27 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में तथा 31 जुलाई से चार अगस्त पांचवां टेस्ट मैच किआ ओवल में खेला जायेगा।

अठारह महीने पहले भारत में 4-1 से सीरीज हारने के बाद से इंग्लैंड की टीम में काफी बदलाव हुए हैं। जेम्स एंडरसन ने उस दौरे के तुरंत बाद संन्यास ले लिया, जबकि जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन को भी बाहर कर दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में भी बदलाव हुए हैं, आर अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया है और शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।(एजेंसी)
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:- शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉश टंग और क्रिस वोक्स।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2025 में 100 बल्लेबाजों ने जड़े कुल 1294 छक्के, पूरन रहे अव्वल