Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच आई दूसरी अड़चन, फ्लड लाइट हुई बंद

हमें फॉलो करें भारत दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच आई दूसरी अड़चन, फ्लड लाइट हुई बंद
, रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (21:18 IST)
गुवाहाटी में खेला जा रहा भारत दक्षिण अफ्रीका मैच में अब दूसरी अड़चन आ गई है। पहली पारी में सांप के कारण तो दूसरी पारी में फ्लड लाइट जाने के कारण खेल को रोका गया। हालांकि इस बार काफी देर के लिए खेल प्रभावित रहा। यह वाक्या तब हुआ जब 2 ओवर बाद दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 5 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा बैठा।इस कारण करीब 18 मिनट तक खेल को रोकना पड़ा।
इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 237 रन बनाये।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (61), लोकेश राहुल (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि विराट कोहली ने नाबाद 49 रन बनाये।दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 ओवर में 237 रन! लगभग हर भारतीय बल्लेबाज ने बनाया दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का कीमा