Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर एसके घोष का निधन

हमें फॉलो करें पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर एसके घोष का निधन
, सोमवार, 8 नवंबर 2021 (01:06 IST)
कोलकाता। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुनित कुमार घोष का लंबी बीमारी के बाद रविवार को शहर के अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने यह जानकारी दी।

वह 87 वर्ष के थे और उनके दो बेटे हैं। घोष ने दो टेस्ट और सात वनडे में अंपायरिंग की थी और उन्हें मैदान में ‘बिल्टू दा’ के नाम से पुकारा जाता था। कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने एक बयान में कहा, यह काफी दुखद दिन है।

उनकी क्रिकेट के लिए की गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। संघ की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। वर्ष 2016 में घोष को सालाना समारोह में कैब स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनिका-अर्चना को स्लोवेनिया में महिला युगल खिताब