Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ICC महिला T20I टीम में सर्वाधिक भारतीय खिलाड़ी, यह चौकड़ी हुई शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें ICC महिला T20I टीम में सर्वाधिक भारतीय खिलाड़ी, यह चौकड़ी हुई शामिल
, सोमवार, 23 जनवरी 2023 (18:44 IST)
आईसीसी ने 2022 की महिला टीम की भी घोषणा की है जिसमें चार भारतीय खिलाड़ियों- स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह को जगह मिली है।
 
महिला वर्ग में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साल का अंत 594 रन के साथ चौथी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में किया। उन्होंने 33 की औसत और 133.48 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े और भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में एतिहासिक रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
 
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति एशिया कप में भारत की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। वह 29 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 3 कारणों के कारण Hockey World Cup में भारतीय टीम का रहा शर्मनाक प्रदर्शन