shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गौतम गंभीर बोले, कनेरिया के बयान ने पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाया

Advertiesment
Gautam Gambhir
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को कहा कि हिन्दू होने के कारण साथी खिलाड़ियों का बुरा बर्ताव झेलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया के इस बयान ने पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है।
गंभीर ने कहा कि भारत में मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कप्तान हुए हैं, जो लंबे समय तक कप्तान रहे। यह उस देश में हो रहा है जिसके कप्तान इमरान खान खुद क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनेरिया ने अपने देश के लिए इतने टेस्ट खेले हैं। इसके बावजूद उसे यह सब झेलना पड़ा तो यह शर्मनाक है।
 
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया था कि उनके साथी खिलाड़ी कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे, क्योंकि वह हिन्दू था।
 
कनेरिया ने उनके दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं। वे गेंदबाजी की तरह बातें भी खरी-खरी करते हैं। जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद अब आ गई है।
 
उन्होंने कहा कि इंजी भाई (इंजमाम उल हक), मोहम्मद यूसुफ और यूनिस भाई ने भी हमेशा मेरा साथ दिया और जिन्होंने मेरा साथ नहीं दिया, मैं जल्दी ही उनके नामों का खुलासा करूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ को पसंद आया सौरव गांगुली का सुझाव