Publish Date: Fri, 17 Feb 2017 (18:48 IST)
Updated Date: Fri, 17 Feb 2017 (18:52 IST)
मेलबोर्न। अनुभवी स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो भारत उसे टेस्ट सीरीज में 4-0 से हरा देगा।
हरभजन ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां अच्छा खेली तो भारतीय टीम 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत जाएगी और अगर ऑस्ट्रेलिया ने खराब प्रदर्शन किया तो फिर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर 23 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जाएगा। मेहमान टीम को इससे पहले 2012-13 में 0-4 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। कंगारुओं को उपमहाद्वीप में लगातार 9 टेस्टों में हार का सामना करना पड़ा है।
टेस्ट क्रिकेट में अब तक 417 विकेट अपने नाम कर चुके हरभजन को लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय परिस्थितियों में उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाएगी, जैसा कि वह अपने घर में करती है। (वार्ता)