Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरभजन सिंह के घर पहुंचे 'द ग्रेट खली'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Harbhajan Singh
जालंधर , सोमवार, 20 जून 2016 (18:25 IST)
जालंधर। देश के जानेमाने डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से मिलने जालंधर स्थित उनके घर पहुंचे और दोनों ने इस दौरान काफी बातचीत की।
        
द ग्रेट खली के नाम से दुनियाभर में मशहूर दिलीप सिंह राणा और भज्जी ने अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। तीन जुलाई को 36 वर्ष के होने जा रहे हरभजन ने लिखा, 'द ग्रेट खली से मेरे घर पर एक शानदार मुलाकात। हम दोनों ने अपनी अपनी कुछ कहानियां शेयर कीं। इतने बड़े कद और नाम वाले खली बातचीत करने में बेहद खुशमिजाज़ और साफ दिल के इंसान हैं।'
        
43 वर्षीय खली ने लिखा, 'मैं आज जालंधर में हरभजन से मिला। वह उतने ही अच्छे इंसान हैं, जितने कि अच्छे गेंदबाज हैं।' खली ने भज्जी के परिवार के साथ समय बिताया और दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे को अपने किस्से सुनाए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत को जीत के लिए मिला 100 रनों का लक्ष्य