Publish Date: Tue, 05 Mar 2019 (16:19 IST)
Updated Date: Tue, 05 Mar 2019 (16:21 IST)
नई दिल्ली। भारत के यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह को दुनिया में उनके अनूठे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है और मौजूदा समय में वह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं।
बुमराह के अनूठे एक्शन की नक़ल करना काफी मुश्किल माना जाता है लेकिन हांगकांग के एक युवा गेंदबाज ने अपने देश में अंडर-13 लीग में बुमराह के एक्शन की हूबहू नक़ल कर सबको हैरत में डाल दिया है।