Publish Date: Thu, 02 Feb 2017 (19:25 IST)
Updated Date: Thu, 02 Feb 2017 (19:29 IST)
दुबई। भारत ने इंग्लैंड से ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के है। बाद आईसीसी टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। न्यूजीलैंड की टीम अभी भी नंबर वन पर काबिज है।
भारत को यह सीरीज जीतने से 1 अंक का फायदा हुआ और उसके 124 अंक हो गए हैं। भारत ने नंबर 1 न्यूजीलैंड से अपना फासला कम कर 5 अंक कर लिया है। न्यूजीलैंड के खाते में 129 अंक हैं। विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
इंग्लैंड को यह सीरीज हारने से 1 अंक का नुकसान हुआ और अब वह ऑस्ट्रेलिया से पीछे 6ठे स्थान पर खिसक गया है। ऑस्ट्रेलिया के 115 और इंग्लैंड के 114 अंक है। दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका से ट्वंटी-20 सीरीज 1-2 से हारने का नुकसान उठाना पड़ा और वह 4 अंकों की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है।
दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया के बराबर 115 अंक हैं लेकिन दशमलव के बाद की गणना में वह ऑस्ट्रेलिया से आगे है। श्रीलंका को सीरीज जीतने से 4 अंकों का फायदा हुआ है और वह 98 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 02 Feb 2017 (19:25 IST)
Updated Date: Thu, 02 Feb 2017 (19:29 IST)