Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

INDvsSA 1stTest : इंडिया, अफ्रीका टेस्ट मैच का 4 दिन समाप्त, द. अफ्रीका जीत से 384 रन दूर

हमें फॉलो करें INDvsSA 1stTest : इंडिया, अफ्रीका टेस्ट मैच का 4 दिन समाप्त, द. अफ्रीका जीत से 384 रन दूर
, शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:50 IST)
विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन चाय काल के बाद 4 विकेट गवांकर 323 रनों पर अपनी पारी को घोषित कर दिया और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य दिया था। दिन के खेल के समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट गवांकर 11 रन बना लिए है। एडन मार्करम (3) और थ्युनिस डी ब्रुइन (5) रन बनाकर नाबाद है। दक्षिण अफ्रीका अभी भी जीत से 384 रन दूर हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 502 रन बनाकर पारी घोषित कर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 431 रन पर समाप्त की थी। भारत के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी 127 रन बनाकर शतक जड़ा। चेतेश्वर पुजारा ने 81 रन की पारी खेली। 
 
रोहित और पुजारा के बीच 175 रन की नाबाद साझेदारी से दूसरे सत्र में 34 ओवरों में 140 रन जोड़े। रोहित 84 और पुजारा 75 रन बना चुके हैं। इस स्टाइलिश सलामी बल्लेबाज ने अपने ही अंदाज में खेलते हुए स्कोरबोर्ड चलायमान रखा। पुजारा को अपनी पारी के शुरू में थोड़ी परेशानी हुई जिसमें उन्होंने 62 गेंद में केवल 8 रन बनाए। 
webdunia
हालांकि सत्र के पहले ड्रिंक ब्रेक के बाद उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ खुलकर खेलना शुरू किया। ऑफ स्पिनर डेन पीट ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी और पुजारा ने इसे डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए पहुंचा दिया। 
 
इससे पहले उन्होंने केशव महाराज की गेंद पर 4 चौके लगाकर रन गति बढ़ाई। भाग्य भी पुजारा के साथ था क्योंकि कागिसो रबाडा की गेंद का बाहरी हिस्सा उनके बल्ले से लगा लेकिन गेंद पहली स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक और विकेटकीपर के बीच से होती ही सीमारेखा की ओर पहुंच गई। 
 
रोहित भी भाग्यशाली रहे जब सेनुरान मुथुस्वामी ने उन्हें लांग-आन पर कैच आउट किया होता लेकिन रिव्यू में पाया गया कि दूसरे प्रयास में कैच लेने की कोशिश में गेंद को छोड़ते समय वह बाउंड्री की रस्सी से छू गए थे। 
webdunia
पुजारा ब्रेक से पहले अंतिम गेंद पर डीआरएस की करीबी अपील पर बचे। 2 घंटे 30 मिनट तक के सत्र के ज्यादातर हिस्से सूरज छिपा ही रहा जिससे खेल फ्लडलाइट में खेला गया। 
 
लंच से पहले भारत ने एकमात्र विकेट पहली पारी में दोहरे शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल (07) के रूप में गंवाया। केशव महाराज की टर्न लेती बेहतरीन गेंद मयंक के बल्ले से छूते हुए पहली स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथ में चली गई। 
webdunia
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अंतिम 2 खिलाड़ियों के 55 अहम रन जोड़ने से पहली पारी 431 रन पर समाप्त की, जिससे भारत ने पहली पारी के आधार पर 71 रन की बढ़त हासिल की। 
 
दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह 13.1 ओवर बल्लेबाजी करते हुए पदार्पण कर रहे मुथु्स्वामी और रबाडा की बदौलत अहम 46 रन जोड़े। मुथुस्वामी 106 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रबाडा ने तीन चौकों से 15 रन की पारी खेली। मुथुस्वामी और रबाडा ने 10वें विकेट के लिये 35 रन जोड़े। 
 
रविचंद्रन अश्विन (145 रन देकर 7 विकेट) ने शुक्रवार को 27वीं बार 5 विकेट झटकने का कारनामा किया और पारी के अंत में 2 विकेट झटककर टेस्ट में विकेटों की संख्या 349 की। 
 
महाराज (31 गेंद में 9 रन) ने अश्विन की गेंद को मैदान से बाहर भेजने का प्रयास किया और डीप में कैच आउट हुए जो इस भारतीय गेंदबाज का 6 विकेट था। रबाडा भी अश्विन की स्लाइडर गेंद पर पगबाधा आउट हुए। भारत को तेजी से रन जुटाने होंगे ताकि उनके गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका को 5वें दिन आउट करने के लिए काफी समय मिले। 
फोटो साभार ट्विटर
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्या की लंदन में सफल सर्जरी, ऑपरेशन के बाद फैंस से किया वादा