Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IND vs SA, 1st ODI : रासी-बावुमा के शतकों से साउथ अफ्रीका मजबूत, भारत को मिला 297 का लक्ष्य

Advertiesment
India-South Africa ODI
पार्ल। कप्तान तेम्बा बावुमा (110) और रासी वान डेर डुसेन (नाबाद 129) के शानदार शतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 204 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले वन-डे में बुधवार को 50 ओवर में 4 विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
 
दलशीन अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने खराब शुरुआत की और 68 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। यानेमन मलान 6 रन बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। क्विंटन डी कॉक 27 रन बनाकर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि एडन मारक्रम 4 रन बनाकर रन आउट हो गए।
webdunia
इस नाजुक हालत में बावुमा और वान डेर ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेला। दोनों बल्लेबाजों ने अपने शतक पूरे किए। बावुमा ने अपना दूसरा शतक बनाया जबकि वान डेर ने भी दूसरा शतक बनाया। वान डेर ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। बावुमा को बुमराह ने आउट किया।
 
बावुमा ने 143 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 110 रन बनाए जबकि वान डेर ने 96 गेंदों पर नाबाद 129 रन में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। डेविड मिलर ने दो गेंदों पर नाबाद दो रन बनाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान