Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रांची टेस्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 मार्च से

हमें फॉलो करें रांची टेस्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 मार्च से
रांची , शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (15:53 IST)
रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी। 

 
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया मैनेजर प्रिया ओझा ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 से 20 मार्च तक होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी और यह 15 मार्च तक जारी रहेगी। 
 
उन्होंने कहा कि टिकटों की कीमत 250 से लेकर 2,500 रुपए तक रखी गई है और क्रिकेट प्रशंसक सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक स्टेडियम के पश्चिमी गेट स्थित टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फोगाट बहनें बनीं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर