khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिछले 115 वर्षों के टेस्ट इतिहास में 1 दिन में गिरे सबसे ज्यादा 24 विकेट

Advertiesment
India
बेंगलुरु। भारत और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में 24 विकेट गिरे और पिछले 115 वर्षों में 1 दिन में सर्वाधिक विकेट गिरने का रिकॉर्ड बन गया।
 
 
दूसरे दिन के खेल में भारत के पहली पारी के बचे 4 विकेट गिरे जबकि अफगानिस्तान की दोनों पारियां सिमट गईं और भारत ने यह मुकाबला पारी और 262 रनों से जीत लिया। अफगानिस्तान इस तरह 1 दिन में 2 बार आउट होने वाली तीसरी टीम बन गई।
 
भारत 1953 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 1 दिन में 2 बार आउट हुआ था। जिम्बाब्वे की टीम 2005 और 2012 में 2 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा परिणाम झेल चुकी है। भारत ने पहली बार 2 दिन में टेस्ट मैच जीता जबकि क्रिकेट इतिहास में 2 दिन के अंदर मैच समाप्त होने का यह 21वां मौका है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टेस्ट मैच जीतने के बाद बोले अजिंक्य रहाणे, हम आक्रामक रवैया अपनाना चाहते थे