Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पतन

Advertiesment
हमें फॉलो करें India
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (19:59 IST)
पुणे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 11 रन के अंतराल में अपने आखिरी सात विकेट गंवाए जो उसका सबसे खराब सात विकेट का पतन है।
भारतीय टीम तीन विकेट पर 94 रन की स्थिति से 48 गेंदों के अंतराल में 11 रन जोड़कर सात विकेट गंवा बैठी और 105 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने 1989-90 में क्राइस्ट चर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन जोड़कर सात विकेट गंवाए थे।
 
भारत का 2008 के बाद से घरेलू मैदान पर यह सबसे कम स्कोर है। भारतीय टीम 2008 में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन पर ढेर हुयी थी। भारत का पिछले 10 वर्ष में दुनिया में कहीं भी यह तीसरा न्यूनतम स्कोर है। अहमदाबाद के 76 रन के अलावा भारतीय टीम 2014 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 94 रन पर आउट हुई थी। 
 
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पांचवां न्यूनतम स्कोर है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1947 में ब्रिसबेन में 58 रन, 1948 में मेलबोर्न में 67 रन, 1947 में ब्रिसबेन में 98 रन और 2004 में मुंबई में 104 रन बनाए थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत और इंग्लैंड की जूनियर टीमों के बीच दूसरा मैच भी ड्रॉ