Publish Date: Sat, 15 Dec 2018 (13:40 IST)Updated Date: Sat, 15 Dec 2018 (15:52 IST)
पर्थ। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 326 रन के जवाब में दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 172 रन बनाए।
खेल समाप्त होने के समय कप्तान विराट कोहली 82 और अजिंक्य रहाणे 51 रन पर खेल रहे थे। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे है।