Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत-बांग्लादेश टेस्ट का पहला दिन...

हमें फॉलो करें भारत-बांग्लादेश टेस्ट का पहला दिन...
हैदराबाद , गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (09:11 IST)
हैदराबाद। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 178 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। विजय ने अपने टेस्ट करियर का नौंवां शतक जमाया। पुजारा ने 83 रनों की पारी खेली। 

भारत के लिए पारी की शुरुआत मुरली विजय और केएल राहुल ने की। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज केएल राहुल खेल के पहले ही ओवर में मात्र 2 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। राहुल के आउट होने के बाद मुरली विजय ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।




लंच तक भारत ने एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे। मुरली विजय 45 और चेतेश्वर पुजारा 39 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के बाद मुरली विजय ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कुछ ही देर में पुजारा ने भी अर्धशतक बनाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई।  पुजारा 83 रनों के निजी स्कोर पर मेहंदी हसन की गेंद पर पैवेलियन लौटे।  

पुजारा के आउट होने के कुछ ही देर बाद मुरली विजय ने अपना शतक पूरा किया। ताईजुल इस्लाम ने मुरली को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में 108 रन बनाए।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सानिया मिर्जा को कर चोरी मामले में नोटिस