Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कार मामले में टीम इंडिया का कोई सदस्य शामिल नहीं : अनुराग ठाकुर

Advertiesment
हमें फॉलो करें जिम्बाब्वे भारतीय क्रिकेट टीम
हरारे , सोमवार, 20 जून 2016 (14:45 IST)
जिम्बाब्वे में भारतीय टीम जिस होटल में ठहरी है, उसी होटल में एक स्थानीय महिला से रेप की खबरों के बाद से ही कोहराम सा मचा हुआ है। यह विवाद तब खड़ा हुआ जब जिम्बाब्वे मीडिया में खबर आई कि एक भारतीय क्रिकेटर को बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उसका नाम नहीं दिया हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया कि अफ्रीकी देश के भारतीय दूत आर मासाकुई ने बीती रात हरारे के होटल में खिलाड़ी की गिरफ्तारी को रोकने की कोशिश की। 
 
हालांकि मासाकुई ने मीडिया की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, वह भारतीय टीम से जुड़ा हुआ नहीं था जो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेल रही है।
 
इस पूरे मामले पर रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चीफ अनुराग ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें टीम इंडिया का कोई क्रिकेटर शामिल नहीं है।
 
ठाकुर ने कहा, 'इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं है कि कोई भारतीय क्रिकेटर इस मामले में शामिल है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय टीम से कोई भी इस घटना में शामिल नहीं है।' इस बीच जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत आर. मसाकुई ने भी कथित रेप मामले में भारतीय क्रिकेटर के शामिल होने की खबरों पर कहा, 'टीम इंडिया का कोई भी सदस्य इस घटना में शामिल नहीं है।'
 
इससे पहले विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इंटरनेशनल मीडिया खबरों को लेकर सफाई दी कि गिरफ्तार भारतीय नागरिक क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है बल्कि प्रायोजकों में से एक के साथ जुड़ा हुआ है।
 
सूत्र ने कहा कि प्रायोजकों में से एक से जुड़े भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। उसने भी आरोप से इनकार किया है और कहा कि वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए डीएनए परीक्षण भी कराने को तैयार है। हमारे राजदूत इस मामले पर नजर रखे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट की कमान सरदार सिंह को