Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानपुर टेस्ट : भारतीय फिरकी में उलझा न्यूजीलैंड

हमें फॉलो करें कानपुर टेस्ट : भारतीय फिरकी में उलझा न्यूजीलैंड
कानपुर , शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (18:20 IST)
कानपुर। बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बीच नौ विकेट की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 262 रन पर समेटने के बाद मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद अर्धशतकों से दूसरी पारी में एक विकेट पर 159 रन बनाकर कुल बढ़त 215 रन तक पहुंचाते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। 
ग्रीन पार्क की पिच पर तीसरे दिन मिल रहे टर्न और उछाल का फायदा उठाते हुए जडेजा (73 रन पर पांच विकेट) ने एक ओवर में तीन विकेट सहित कुल पांच विकेट चटकाए जबकि अश्विन (93 रन पर चार विकेट) ने चार विकेट हासिल किए जिससे न्यूजीलैंड की टीम 95.5 ओवर में 262 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में 318 रन बनाने वाले भारत ने 56 रन की बढ़त हासिल की।
 
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए जबकि टॉम लैथम ने 58 रन की पारी खेली। भारत ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज विजय (नाबाद 64) और पुजारा (नाबाद 50) के बीच दूसरे विकेट की 107 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 215 रन की बढ़त बना ली। विजय ने इससे पहले लोकेश राहुल (38) के साथ पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
 
विजय ने अब तक 152 गेंद का सामते करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा है जबकि पुजारा की 80 गेंद की पारी में आठ चौके शामिल हैं। दूसरी पारी में भारत को राहुल ने तेज शुरुआत दिलाई। राहुल ने ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग पर पारी का पहला चौका जड़ने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर पर भी दो चौके मारे। वे हालांकि सेंटनर की गेंद पर भाग्यशाली भी रहे जब शॉर्ट लेग पर लैथम ने मुश्किल कैच टपका दिया। राहुल ने इसके बाद क्रेग पर दो चौके और मारे और फिर सेंटनर पर चौके के साथ भारत की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने पहले 'फिल्मी कप्तान' को धोनी ने क्या दी सलाह