Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

INDvsAUS सीरीज में पहली बार 200 नहीं बना पाया भारत, 1 भी बल्लेबाज से 50 नहीं

हमें फॉलो करें INDvsAUS सीरीज में पहली बार 200 नहीं बना पाया भारत, 1 भी बल्लेबाज से 50 नहीं
, शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (20:46 IST)
INDvsAUS रायपुर में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी-20 में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में 200 पार नहीं जा पाया। इसके अलावा एक भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 29 गेंदो में 46 रन रन रिंकू सिंह ने बनाए।

रिंकू सिंह 46, यशस्वी जायसवाल 37, जितेश शर्मा 35 और ऋतुराज गायकवाड़ 32रनों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 175 रन बनाने का लक्ष्य दिया है।शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी और ऋतुराज की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। छठें ओवर में हार्डी ने मैक्डरमॉट के हाथो यशस्वी को 37 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आठवें ओवर में श्रेयस अय्यर आठ रन पर संघा का शिकार बने। उन्हें ग्रीन ने कैच आउट किया। नौवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें ड्वारशुइस की गेंद पर वेड ने कैच आउट किया।

14वें ओवर में ऋतुराज भी 32 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद रिंकू और जितेश ने पारी को संभालते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाये। दोनों ने पांचवें विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। जितेश 35 रन 19वें ओवर में आउट होने वाले पांचवे बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन आकर्षक छक्के भी लगाये। इसके बाद अक्षर पटेल और दीपक चाहर दोनों शून्य पर पवेलियन लौट गये। 20वे ओवर में रिंकू सिंह 46 को बेहरनडॉर्फ़ ने पगबाधा आउअ कर दिया। रवि बिश्नोई चार रन बनाकर रन आउट हुए। आवेश खान एक रन बना नाबाद रहे। भारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन सकी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट लिये। तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडोर्फ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं ऐरन हार्डी को एक विकेट मिला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 विकेट दूर और बांग्लादेश को न्यूजीलैंड पर मिल जाएगी एतिहासिक जीत