Publish Date: Fri, 04 Oct 2019 (13:19 IST)
Updated Date: Fri, 04 Oct 2019 (13:29 IST)
विशाखापत्तनम। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को यहां भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में 4 विकेट पर 153 रन बना लिए। भारत ने गुरुवार को पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन पर घोषित की थी।
सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 76 रन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस 48 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत से 349 रन से पीछे है। मेहमान टीम ने दिन के पहले सत्र में टेम्बा बावुमा का विकेट गंवाया।