Publish Date: Sun, 26 Jun 2022 (21:19 IST)
Updated Date: Mon, 27 Jun 2022 (00:00 IST)
मलाहाइड (आयरलैंड)। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
बारिश के कारण हालांकि टॉस में थोड़ा विलंब हुआ। भारत के लिए तेज गेंदबाज उमरान मलिक इस मैच से पदार्पण कर रहे हैं। बारिश के कारण भारत और आयरलैंड के बीच मैच देरी से शुरू हुआ। बारिश के बाद मैच को 12-12 ओवरों का कर दिया गया।