Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ind vs nz 3rd t20 : रोहित शर्मा ने ठोंके 23 गेंदों पर 50 रन, 3 छक्के भी जड़े

हमें फॉलो करें ind vs nz 3rd t20 : रोहित शर्मा ने ठोंके 23 गेंदों पर 50 रन, 3 छक्के भी जड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 29 जनवरी 2020 (18:39 IST)
हैमिल्टन। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 40 गेंदों में 65 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने केएल राहुल (19 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम में ब्लेयर टिकनेर की जगह स्कॉट कजेलेजिन को शामिल किया गया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। राहुल और रोहित ने आते ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर धुनाई की।
टिम साउदी और हामिश बेनेट दोनों महंगे साबित हुए। साउदी को कोई विकेट भी नहीं मिल सका जबकि बेनेट ने 3 विकेट लिए। भारत ने पहले 6 ओवर में 69 रन बना डाले।
 
रोहित ने अपना अर्द्धशतक 23 गेंद में पूरा किया। उन्होंने बेनेट के दूसरे ओवर में 27 रन बनाए। उन्होंने तीसरी बार टी-20 क्रिकेट में इतनी गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया है। उन्होंने सबसे तेज पचासा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 22 गेंद में लगाया था।
राहुल दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रांडहोमे का शिकार हुए। शिवम दुबे (3) को तीसरे नंबर पर भेजा गया, लेकिन यह प्रयोग विफल रहा। वे 7 गेंद खेलने के बाद आउट हो गए और भारतीय पारी का प्रवाह भी टूटा। इस दबाव में रोहित भी बेनेट को अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने 3 ओवर में 7 रन के भीतर 3 विकेट गंवाए।
 
कप्तान विराट कोहली (27 गेंद में 38 रन) और श्रेयस अय्यर (17 रन) ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। अय्यर का विकेट 17वें ओवर में गिरा और 2 ओवर बाद कोहली भी पैवेलियन लौट गए। मनीष पांडे ने 14 और रवीन्द्र जडेजा ने 10 रन बनाकर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 179 रनों पर पहुंचाया।
 
जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य के बिलकुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। 
 
जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियम्सन ने 1 छक्का और 1 चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 1 चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे लेकिन पहली 4 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बन सके। आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी और रोहित ने टिम साउदी की गेंदों पर 2 गगनभेदी छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India vs New Zealand 3rd T20 : रोहित शर्मा क्यों टीम इंडिया के लिए खास हैं?