Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Team india ने पुणे टी20 मैच 78 रनों से जीता, श्रीलंका को लगातार 12वीं सीरीज में हराया

हमें फॉलो करें Team india ने पुणे टी20 मैच 78 रनों से जीता, श्रीलंका को लगातार 12वीं सीरीज में हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (22:27 IST)
पुणे। टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में श्रीलंका को 78 रन से हराकर 2-0 से सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वीं सीरीज (क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट) जीतने का सम्मान पाया है। टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में 123 रनों पर ही ढेर हो गई। नवदीप सैनी ने 3 विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके। भारतीय पारी में केएल राहुल ने 54 और शिखर धवन ने 52 रन बनाए।
 
12वीं सीरीज के आंकड़े : पुणे टी20 की 78 रनों की शानदार जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार 12वीं द्विप‍क्षीय सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 4 टी20, 4 वनडे और 3 टेस्ट में श्रीलंका को हराया था। बीते 12 सालों से भारत को कभी भी श्रीलंका नहीं हरा पाया है। आखिरी बार उसने 2008 में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हराया था।

80 मैच जीतने वाली टीम इंडिया दुनिया की दूसरी टीम : पुणे टी20 मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया 129 मैचों में से 80 मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 90 और दक्षिण अफ्रीका ने 68 मैच जीते हैं। 
 
भारत ने पाकिस्तान की बराबरी की : किसी एक देश को सबसे ज्यादा हराने के मामले में भारत ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को टी20 मुकाबलों में 13वीं बार हराया है। पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के खिलाफ और न्यूजीलैंड के खिलाफ 13-13 टी20 मैच जीते हैं।

श्रीलंका की पारी ताश के पत्तों की तरह ढही : श्रीलंका की पारी भारत के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई। छठे विकेट के रूप में दासुन शनाका पैवेलियन लौटे। इसके बाद हसरंगा, लक्षण संदाकन भी सस्ते में आउट हुए। नौवें विकेट के लिए जरूर धनंजय डि सिल्वा ने अर्धशतक (57) जमाया जबकि अंतिम विकेट के रूप में लसिथ मलिंगा आउट हुए।
 
श्रीलंका का पांचवां विकेट आउट
मैथ्यूज क 31 रन पर वाशिंगटन सुंदर ने शिकार बनाया
11.2 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 94/5 
webdunia
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 78/4 
धनंजय डि सिल्वा 31 और एंजलो मैथ्यूज 24 रन पर नाबाद
 
दानुष्का गुणातिलका (1) को पहले ही ओवर में बुमराह ने पैवेलियन भेजा
शार्दुल ठाकुर ने अविष्का फर्नांडो (9) को सस्ते में आउट किया 
श्रीलंका ने तीसरा विकेट ओशदा फर्नांडो के रुप में गंवाया
नवदीप सैनी ने कुसल परेरा (7) के डंडे बिखेरे
webdunia

भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए
शार्दुल ठाकुर 8 गेंद में 22 और मनीष पांडे 18 गेंद में 31 पर नाबाद
श्रीलंका के लक्षण संदाकन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए
 
विराट कोहली रन आउट : कप्तान विराट कोहली 26 रन पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए जबकि वाशिंगटन सुंदर (0) बड़ी पारी खेलन में नाकाम रहे। विराट ने केवल 17 गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही विराट ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 11025 रन बना लिए हैं। यही नहीं सबसे कम 196 पारी में 11 हजार रन बनाने वाले वे दुनिया के पहले कप्तान भी बन गए।
 
लोकेश राहुल का अर्धशतक : शिखर धवन के आउट होने के बाद भारत ने 3 विकेट जल्दी जल्दी गंवाए। संजू सैमसन 6, लोकेश राहुल 54 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर पैवेलियन लौटे। 12.4 ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट खोकर 122 रन था।

भारत का पहला विकेट गिरा : पहले विकेट के रूप में शिखर धवन पैवेलियन लौटे। 11वें ओवर में संदाकन की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में धवन को दानुष्का गुणातिलका ने लपका। धवन ने 36 गेंदों पर 52 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। 10.5 ओवर में भारत का स्कोर 97 रन।

भारत की मजबूत शुरुआत : सिक्के की उछाल में भारत जरूर हारा लेकिन उसके सलामी बल्लेबाजों (शिखर धवन और केएल राहुल) ने शानदार शुरुआत करके श्रीलंका की गेंदबाजी के धुर्रे बिखेर दिए। 10 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 92 रन था। धवन 49 और राहुल 38 रन पर नाबाद थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और यजुवेंद्र चहल।
 
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन : दानुष्का गुणातिलका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, ओशदा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, लक्षण संदाकन, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा,लसित मलिंगा (कप्तान) और, लाहिरु कुमारा।
 
इंदौर मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद : तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में रद्द हो गया था जबकि इंदौर के दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। श्रीलंका की टीम ने भारत को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर अर्जित कर लिया था।
 
इंदौर में विराट कोहली ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड : इंदौर मैच में विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वे 17 गेंदों पर 30 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद रहे थे। बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में विराट के 1006 रन हो गए हैं। यही नहीं, टी20 क्रिकेट में विराट ने 2663 रन बनाकर रोहित शर्मा (2633) को भी पीछे छोड़ दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Virat Kohli सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने