Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच के हाईलाइट्‍स

हमें फॉलो करें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच के हाईलाइट्‍स
, रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (20:53 IST)
गुवाहाटी। बेमिसाल रोहित शर्मा के नाबाद (152) के अलावा क‍प्तान विराट कोहली के 140 रनों की बदौलत भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में विं‍डीज को 8 विकेट से रौंद डाला। टॉस हारने के बाद विंडीज ने हेटमायर के शतक (106) की मदद से 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए थे। भारत ने 42.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना डाले। रोहित ने 43वें ओवर की पहली ही गेंद पर विजयी छक्का जड़कर मैच खत्म कर डाला। पहले वनडे मैच के हाईलाइट्‍स...


रोहित शर्मा ने विजयी छक्के से भारत जीता
रोहित के 152 में 15 चौके, 8 छक्के
रोहित ने 117 गेंदों का ही सामना किया 
अंबाती रायुडू 22 रन बनाकर नाबाद रहे
 
भारत पहले वनडे को जीतने से 20 रन दूर
गुवाहाटी वनडे में 60 गेंदों का खेल बाकी 
रोहित 32 और रायुडू 19 रन पर नाबाद
 
भारत को 76 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत 
रोहित 128 और रायुडू 7 रन बनाकर नाबाद 
 
भारत 37 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 278 रन 
रोहित  123 और रायुडू 6 रन बनाकर क्रीज पर 
 
35 ओवर में भारत का स्कोर 267/2 
रोहित शर्मा 115 और रायुडू 3 रन पर नाबाद
webdunia
भारत का दूसरा विकेट गिरा...कप्तान विराट कोहली आउट
बिशु ने विराट कोहली (140) को होप के हाथों कैच आउट करवाया
विराट ने 107 गेंदों का सामना किया और 21 चौकों के अलावा 2 छक्के जड़े
विराट-रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की साझेदारी 
33 ओवर में भारत का स्कोर 256/2 
रोहित शर्मा 107 रनों पर नाबाद
 
विराट के बाद रोहित शर्मा का भी शानदार शतक 
32 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट खोकर 248 रन
रोहित शर्मा 100 (84 गेंद), विराट 139 रन (104 गेंद) पर नाबाद
 
30 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट खोकर 220 रन
विराट कोहली 123 और रोहित 88 रनों पर नाबाद
 
28 ओवरों की समाप्ति पर भारत ने बनाए 198/1 
विराट कोहली 110 और रोहित शर्मा 79 रन बनाकर क्रीज पर
 
27 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट खोकर 186 रन
भारत को जीत के लिए 137 गेंदों में 136 रन की दरकार
विराट कोहली 105 और रोहित शर्मा 73 रनों पर नाबाद
 
विराट कोहली के वनडे कॅरियर का 36वां शतक
विराट ने 88 गेंदों में शतक जड़ा
विराट वनडे में 36 शतक और 48 अर्धशतक लगा चुके हैं
26.5 ओवर में भारत का स्कोर 182/1 
 
भारत को जीत के लिए 160 गेंदों पर 172 रनों की दरकार 
23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/1 
विराट कोहली 89 रोहित शर्मा 55 रनों पर नाबाद 
 
20 ओवर में भारत का स्कोर 127/1 
विराट कोहली 84 रोहित शर्मा 36 रन बनाकर क्रीज पर
 
15 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 99/1
विराट कोहली 62 रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद
 
10 ओवर में भारत का स्कोर 71/1 
विराट 43 (33 गेंद), रोहित 18 रन (21 गेंद) पर नाबाद 
 
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/1 
विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 8 रन पर नाबाद 
 
भारत को पहला झटका, शिखर धवन आउट...
टॉमस ने शिखर धवन (4) के डंडे बिखेरे
2 ओवर में भारत का स्कोर 10/1 
 
भारत को जीत के लिए मिला 323 रनों का लक्ष्य।
50 ओवरों में विंडीज का स्कोर 322/8। 
रोच 36 और बिशु 22 रनों पर नाबाद रहे।
 
45 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 284/8
बिशु 11 और रोच 3 रन पर नाबाद।
 
विंडीज का 8वां विकेट गिरा...
जेसन होल्डर (38) चहल का शिकार बने
43.2 ओवरों में विंडीज का स्कोर 278/8
 
41 ओवरों में विंडीज का स्कोर 263/7
जेसन होल्डर 31 और बिशु 1 रन पर नाबाद
 
विंडीज का 7वां विकेट गिरा...
एश्ले नुर्से 2 रन बनाकर आउट।
चहल ने नुर्से को पगबाधा आउट किया।
39.3 ओवरों में विंडीज का स्कोर 252/7। 
webdunia
वेस्टइंडीज ने छठा विकेट खोया...
शतक लगाने वाले हेटमायर को जडेजा ने शिकार बनाया।
जडेजा की गेंद पर हेटमायर को ऋषभ पंत ने लपका।
हेटमायर ने 78 गेंदों पर ठोंके 106 रन (6 चौके और 6 छक्के)।
38.4 ओवरों में विंडीज का स्कोर 246/6।
 
35 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 219/5।
जडेजा ने पॉवेल (22) को आउट कर भारत को दिलाई 5वीं सफलता।
शिमरोन हेटमायर का अर्द्धशतक, विंडीज का स्कोर 28 ओवरों में 170/4।
हेटमायर और पॉवेल में 5वें विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी।
विंडीज का स्कोर 21.4 ओवरों में 114/4।
 
शाई होप 32 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। 
चहल ने सैम्युअल्स को आउट कर भारत को दिलाई तीसरी सफलता। 15.3 ओवरों में 86/3। 
विंडीज का स्कोर 15 ओवरों में 2 विकेट पर 85 रन। 
खलील अहमद ने किरोन पॉवेल को आउट कर भारत को दिलाई दूसरी सफलता।
 
किरोन पॉवेल का अर्द्धशतक।
10 ओवर बाद विंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 59 रन।
शाई होप और पॉवेल ने विंडीज की पारी को आगे बढ़ाया।
मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई पहली सफलता, चन्द्रपाल हेमराज 9 रन बनाकर आउट। टीम का स्कोर 4.3 ओवरों में 1 विकेट पर 19 रन।
 
विंडीज का स्कोर 3 ओवरों में बगैर कोई विकेट खोए 13 रन। 
चन्द्रपाल हेमराज और किरोन पॉवेल ने विंडीज के लिए पारी की शुरुआत की। 
इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका धोनी ही निभाएंगे। 
 
ऋषभ पंत रविवार को वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से पदार्पण मैच खेलेंगे। धोनी ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।
कुलदीप यादव अंतिम एकादश में शामिल नहीं हैं। कुलदीप के स्थान पर खलील अहमद टीम में शामिल। 
विंडीज के लिए ओशाने थामस और चन्द्रपाल हेमराज डेब्यू कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहम्मद अली की बेटी ने कहा, पापा हमें मुक्केबाज नहीं बनाना चाहते थे