Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा शानदार शतक

हमें फॉलो करें India-Zimbabwe T20 Cricket Match
, रविवार, 7 जुलाई 2024 (20:09 IST)
IND vs ZIM T20 Cricket Match : इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। इस प्रकार भारतीय टीम ने यह मैच 100 रन से जीत लिया। युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने 46 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली। 
 
भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की 46 गेंद में 100 रन की शानदार पारी से रविवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर है, इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 186 रन का था। पहले मैच में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह भारत की अच्छी वापसी रही। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के जड़ने वाले सबसे शानदार खिलाड़ी अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के और सात चौके जमाए।
 
पिछले मैच में पदार्पण के दौरान चार गेंद में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने ॠतुराज गायकवाड़ (47 गेंद में नाबाद 77 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। वह इस साझेदारी में पूरी तरह से पंजाब का बल्लेबाज हावी रहा।
 
इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित नाबाद 48 रन की पारी खेली। गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभाई। वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को एक एक विकेट मिला। अभिषेक को 27 रन पर जीवनदान मिला जब मास्काद्जा ने ल्यूक जोंगवे की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय रन का खाता ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट की गेंद पर छक्का लगाकर खोला। उन्होंने डियोन मेयर्स की गेंद पर स्क्वायर के पीछे छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। मेयर्स के एक ओवर में बने 28 रन के बाद भारतीय पारी ने तूफानी रफ्तार पकड़ी।
 
प्रतिद्वंद्वी कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर लगा अभिषेक का छक्का सबसे आकर्षक रहा। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर मास्काद्जा पर लगातार तीन छक्के जड़े और फिर अपना शतक पूरा करते ही उनकी गेंद पर आउट हो गए। डग आउट में लौटने पर उन्हें कप्तान और उनके मित्र शुभमन गिल ने बधाई दी।
 
अभिषेक की पारी का सबसे अच्छी चीज ‘गियर’ बदलना रही। भारत ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनए। फिर अगले पांच ओवर में टीम ने युवराज सिंह के शिष्य की बदौलत 78 रन जोड़े। खराब क्षेत्ररक्षण का भी जिम्बाब्वे को नुकसान पहुंचा जिन्होंने गायकवाड़ का कैच भी छोड़ दिया था। इसके बाद गायकवाड़ और रिंकू ने 36 गेंद में 87 रन की भागीदारी निभाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी साल दर साल ऐसे आगे बढ़ते ही चले गए