sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत बनेगा 500 टेस्ट खेलने वाला चौथा देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cricket News
, मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (18:38 IST)
नई दिल्ली। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने सफर की शुरुआत 1932 से की थी और 22 सितंबर 2016 को वह 500 टेस्ट खेलने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
              
क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड के नाम सर्वाधिक 976 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया 791 टेस्टों के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज 517 टेस्टों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत भी अब 500 टेस्ट खेलने वाले देशों के एलीट क्लब में शामिल होने जा रहा है।
           
भारत 22 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगा तो यह उसका 500वां टेस्ट होगा। भारत ने अब तक 499 टेस्टों में से 129 जीते हैं, 157 हारे हैं, एक टाई खेला है और 212 टेस्ट ड्रॉ रखे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 54 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 18 जीते हैं, 10 हारे हैं और 26 ड्रॉ खेले हैं।
          
देशों के बीच 1955 में टेस्ट संबंधों की शुरुआत हुई थी। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2012 में भारत का दौरा किया था और तब भारत ने दो टेस्टों की सीरीज 2-0 से जीती थीं। न्यूजीलैंड का भारत का यह 11वां दौरा है।
             
भारत ने 2013-14 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था और दो टेस्टों की सीरीज 0-1 से गंवाई थी। भारतीय टीम हाल में कुछ समय के लिए नंबर एक बनी थी, लेकिन पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर करा लेने और भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ हो जाने से भारत की नंबर एक रैंकिंग छिन गई थी और पाकिस्तान टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बन गया।
          
न्यूजीलैंड ने भारत आने से पहले दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, जहां उसने दो टेस्टों की सीरीज 0-1 से गंवाई थी, लेकिन भारत दौरे में न्यूजीलैंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली से संभलकर रहना होगा : विलियम्सन