Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL-9 : पुणे ध्वस्त, मुंबई पांचवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर

हमें फॉलो करें IPL-9 : पुणे ध्वस्त, मुंबई पांचवीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर
पुणे , सोमवार, 2 मई 2016 (00:20 IST)
पुणे। कप्तान रोहित शर्मा की 60 गेदों में 85 रन की कप्तानी पारी की बदौलत गत चैंपियप मुंबई इंडियन ने रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को आठ विकेट से पीट कर आईपीएल नौ की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। 
    
महाराष्ट्र में आईपीएल 9 के आखिरी मुकाबले में पुणे की टीम ने पांच विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन मुंबई ने अपने कप्तान की दमदार पारी से 18.3 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर नौ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। मुंबई की नौ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह दस अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 
 
दूसरी तरफ पुणे को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच रोहित ने 60 गेदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 85 रन की मैच विजयी पारी खेली। रोहित को पार्थिव पटेल (21) अंबाती रायडू (22) और जोश बटलर (नाबाद 27) का अच्छा सहयोग मिला। 
     
इससे पहले सौरभ तिवारी (57) के शानदार अर्धशतक और स्टीवन स्मिथ की 45 रन की तेजतर्रार पारी से पुणे ने पांच विकेट पर 159 रन का स्कोर बना लिया लेकिन यह मुंबई के सामने छोटा साबित हुआ।
        
सौरभ तिवारी ने 45 गेंदों पर 57 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों में 45 रन में चार चौके और तीन छक्के उड़ाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 7.3 ओवर में 84 रन की शानदार साझेदारी की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर 24 रन की पारी में दो चौके लगाए। तिषारा परेरा ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाने सहित नाबाद 12 रन का योगदान दिया।
           
टॉस हारने के बाद पुणे ने अजिंक्य रहाणे (चार) को दूसरे ओवर में मिशेल मैकलेनेघन की गेंद पर गंवाया लेकिन इसके बाद तिवारी और स्मिथ ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए अच्छी साझेदारी की। दोनों ने 10 वें ओवर तक टीम का स्कोर 92 रन पहुंचा दिया। स्मिथ को जसप्रीत बुमराह ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया।
          
स्मिथ का विकेट गिरने के बाद पुणे की रनगति धीमी हो गई। पुणे ने इसके बाद 10.4 ओवर में सिर्फ 67 रन जुटाए। पीटर हैंड्सकांब (छह) को ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आउट किया। तिवारी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 18 वें ओवर में बुमराह का शिकार बने। बुमराह ने आखिरी ओवर में धोनी को भी निपटाया।
          
बुमराह 29 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। मैकलेनेघन  ने 27 रन पर एक विकेट और हरभजन ने 25 रन पर एक विकेट लिया। मुंबई ने आखिरी पांच ओवरों में शानदार वापसी की और मात्र 39 रन देकर दो विकेट चटकाए। 
 
इससे पूर्व सौरभ तिवारी (57) के शानदार अर्धशतक और स्टीवन स्मिथ की 45 रन की तेजतर्ररार पारी से राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने पांच विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया था।
सौरभ तिवारी ने 45 गेंदों पर 57 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों में 45 रन में चार चौके और तीन छक्के उड़ाये।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 7.3 ओवर में 84 रन की शानदार साझेदारी की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर 24 रन की पारी में दो चौके लगाए। तिषारा परेरा ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाने सहित नाबाद 12 रन का योगदान दिया। 
 
टॉस हारने के बाद पुणे ने अजिंक्य रहाणे (4) को दूसरे ओवर में मिशेल मैकक्लेनेगन की गेंद पर गंवाया लेकिन इसके बाद तिवारी और स्मिथ ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुये अच्छी साझेदारी की। दोनों ने 10 वें ओवर तक टीम का स्कोर 92 रन पहुंचा दिया। स्मिथ को जसप्रीत बुमराह ने 10 वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया।
 
स्मिथ का विकेट गिरने के बाद पुणे की रनगति धीमी हो गई। पुणे ने इसके बाद 10.4 ओवर में सिर्फ 67 रन जुटाए। पीटर हैंड्सकांब (6) को आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आउट किया। तिवारी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 18 वें ओवर में बुमराह का शिकार बने। बुमराह ने आखिरी ओवर में धोनी को भी निपटाया।
          
बुमराह 29 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। मैकक्लेनेगन ने 27 रन पर एक विकेट और हरभजन ने 25 रन पर एक विकेट लिया। मुंबई ने आखिरी पांच आेवरों में शानदार वापसी की और मात्र 39 रन देकर दो विकेट चटकाए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमवार से शुरू होगा मुंबई इंडियंस की टिकटों का रिफंड