IPL नीलामी 2019 में जानिए किस क्रिकेटर पर लगी कितनी 'बोली'
Publish Date: Tue, 18 Dec 2018 (18:00 IST)
Updated Date: Tue, 18 Dec 2018 (21:09 IST)
जयपुर। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यहां मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी प्रक्रिया में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए की भारी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया।
कॉलिन इनग्राम को दिल्ली कैपिटल ने भी 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा कर अपनी में शामिल किया।
नाथु सिंह को 20 लाख रुपए में दिल्ली केपिटल ने अपनी टीम में शामिल किया।
मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इंलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपए की राशि में अपनी में टीम शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
शिवम दुबें को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख था।
शिमरन हेटमायर को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु ने अपनी टीम में शामिल किया।
युवराज सिंह पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। अक्षर पटेल को दिल्ली केपिटल ने 5 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।
जयदीप उनादकट 8 करोड़ 40 लाख में बिके।
मोहम्मद शमी को 4 करोड़ 80 लाख में पंजाब ने खरीदा।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को हैदराबाद ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।
ईशांत शर्मा को 1 करोड़ 10 लाख रुपए में दिल्ली केपिटल ने अपनी टीम में शामिल किया।
पंजाब ने निकोलस पूरन को 4.20 करोड़ पर अपनी टीम में शामिल किया।
जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
शमी का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था और उन्हें उनकी कीमत से 3.6 करोड़ रुपए अधिक मिले। ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार को पर्थ में संपन्न हुए दूसरे टेस्ट में भारत की हार के बावजूद शमी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उन्होंने 56 रन पर छह विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
हालांकि नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में उनादकट भाग्यशाली रहे और राजस्थान तथा दिल्ली ने उनपर जमकर बोली लगाई। तेज गेंदबाज को अंतत: राजस्थान ने उनके आधार मूल्य 1.5 करोड़ से कहीं अधिक 8.4 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा।
शुरुआती चरण की नीलामी प्रक्रिया में अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके आधार मूल्य से चार करोड़ रुपए अधिक खर्च कर पांच करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। दिल्ली इस बार नए नाम और लोगो के साथ 12वें संस्करण में उतर रही है। हालांकि भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह को दूसरे सत्र की बोली तक किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है।
अगला लेख