Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगी आईपीएल नीलामी

Advertiesment
IPL auction
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मूल रूप से 4 फरवरी को प्रस्तावित खिलाड़ियों की नीलामी अब फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगी। 
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीलामी के लिए हालांकि अभी कोई अंतिम तारीख जारी नहीं की है लेकिन समझा जाता है कि यह 20 और 25 फरवरी के बीच हो सकती है। गत नवंबर में आईपीएल की संचालन परिषद ने आईपीएल 2017 टूर्नामेंट को 5 अप्रैल से 21 मई तक करने का फैसला किया था। 
 
उस समय खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख अस्थायी तौर पर 4 फरवरी तय की गई थी लेकिन यह तारीख इस साल के शुरू में उसी समय खारिज हो गई थी, जब उच्चतम न्यायालय ने बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त कर दिया था और बोर्ड के शेष पदाधिकारियों की योग्यता को लेकर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।
 
हालांकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के तहत बोर्ड का प्रबंधन 4 फरवरी की तारीख पर नीलामी करने के लिए तैयार था लेकिन सर्वोच्च अदालत द्वारा प्रशासकों की नियुक्ति में विलंब के कारण आईपीएल फैसलों में भी विलंब हो गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे बारिश से धुला