Publish Date: Thu, 24 Jan 2019 (13:15 IST)
Updated Date: Thu, 24 Jan 2019 (13:21 IST)
होबार्ट। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया। बोथा की ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग टीम होबार्ट हरीकेंस ने बुधवार की रात इसकी घोषणा की।
इसमें कहा गया कि बोथा ने शारीरिक थकान का हवाला देकर यह फैसला लिया है। छत्तीस बरस के बोथा ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली थी। वह बुधवार को सिडनी सिक्सर्स से मिली नौ विकेट से हार में कोई विकेट नहीं ले सके।
दक्षिण अफ्रीका के लिए बोथा 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 24 Jan 2019 (13:15 IST)
Updated Date: Thu, 24 Jan 2019 (13:21 IST)