Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी, कोहली और युवराज की 'मस्त सेल्फी'

Advertiesment
धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली में आपस में नहीं बनती? ऐसे कई खबरें मीडिया में आई हैं, लेकिन कोहली की हाल की सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ हो गया कि सभी खिलाड़ी आपस में बहुत अच्छे से घुलमिलकर रहते हैं।     
 
भारतीय टीम एशिया कप ट्‍वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए रविवार को बांग्लादेश पहुंच गई। टीम के रविवार को कोलकाता से रवाना होने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। 
 
कोहली ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- ढाका जाते वक्त लीजैंड्‍स के साथ। 
 
युवराज ने फ्लाइट में यह सेल्फी क्लिक की थी, जिसे कोहली ने ट्‍वीटर पर शेयर किया था। इसके बाद युवराज ने भी इसे रिट्‍वीट किया। इस सेल्फी में धोनी भी हैं जो कोहली, युवी के साथ मस्ती के मूड में हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi